Tuesday, July 30, 2019

कैपिटल वन में डेटा में सेंध, महिला हैकर ने उड़ाई 10 करोड़ सूचनाएं

अमरीका में वित्तीय सेवा देने वाली अग्रणी फ़र्म 'कैपिटल वन' को निशाना बनाकर की गई हैकिंग में 10 करोड़ 60 लाख लोगों की सूचनाएं चोरी हो गई हैं. जिन लोगों की सूचनाएं चोरी हुई हैं, उनमें अधिकांश अमरीका और कनाडा के हैं.

कथित महिला हैकर पेज थॉम्प्सन को सोमवार को तब गिरफ़्तार किया गया, जब वो एक ऑनलाइन फ़ोरम पर अपने इस कारनामे की डींग हांक रही थीं.

कैपिटल वन का कहना है कि जो 'डेटा चोरी हुआ है उसमें लोगों के नाम, पते और फ़ोन नंबर हैं, लेकिन हैकर क्रेडिट कार्ड अकाउंट नंबर तक नहीं पहुंच पाए.'

माना जा रहा है कि सूचनाओं में सेंध लगाने की ये घटना बैंकिंग के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है.

कैपिटल वन अमरीका में सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी है और वो रिटेल बैंक भी चलाती है.

सोमवार को जारी अपने एक बयान में फ़र्म ने कहा कि इस घटना से अमरीका के 10 करोड़ और कनाडा के 60 लाख लोग प्रभावित होंगे.

बयान के अनुसार, अमरीका में क़रीब डेढ़ लाख सोशल सिक्युरिटी नंबर और 80 हज़ार बैंक अकाउंट का डेटा चोरी हुआ है.

कनाडा में कैपिटल वन के क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं से संबंधित करीब 10 लाख बीमा नंबर की सूचनाओं में सेंध लगी है.

इस हैकिंग का पता 19 जुलाई को लगा. नाम और अन्य जानकारियों के अलावा हैकर क्रेडिट स्कोर, लिमिट, बैलेंस, पेमेंट हिस्ट्री और संपर्क सूचनाएं भी हासिल करने में सफल रहे.

कैपिटल वन ने कहा है कि ये सूचनाएं किसी फ़र्जीवाड़े के लिए इस्तेमाल की जाएंगी इसकी कम संभावना है. इस पूरी घटना की जांच की जाएगी.

जो लोग प्रभावित हुए हैं, कंपनी उन्हें फ़्री क्रेडिट मॉनीटरिंग और पहचान की सुरक्षा में मदद करेगी.

चेयरमैन रिचर्ड फ़ेयरबैंक ने एक बयान जारी कर कहा, "ये बहुत अच्छा हुआ कि अपराधी गिरफ़्त में है, लेकिन जो कुछ हुआ उसका मुझे बेहद अफसोस है."

अमरीका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस हैकिंग के मामले में सियेटल की एक टेक्नोलॉजी कंपनी के एक पूर्व सॉफ़्टवेयर इंजीनियर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

33 साल की थॉम्प्सन को सोमवार को कम्प्यूटर फ़्रॉड और टेक्नोलॉजी दुरुपयोग के इल्ज़ाम में गिरफ़्तार किया गया.

सियेटल में उन्हें संघीय अदालत में पेश किया गया, मामले की सुनवाई 1 अगस्त को होगी.

कोर्ट के दस्तावेज़ों के मुताबिक थॉम्प्सन ने एक ऑनलाइन फ़ोरम पर इस डेटा सेंध के बारे में बताया था.

वॉशिंगटन में अटार्नी जनरल के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि 17 जुलाई को एक गिटहब यूज़र ने ये पोस्ट देखी और इस बारे में सबसे पहली बार कैपिटल वन को सचेत किया.

दोषी साबित होने पर थॉम्प्सन को पांच साल की जेल और 2,50,000 डॉलर का ज़ुर्माना लगाया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment

企业复工复产插上科技翅膀:万物上云,新业态层出不穷

  中新网客户端北京4月20日电(记者 吴涛)一 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&...