Wednesday, February 27, 2019

还愿网游遭半夜下架 小熊维尼再次惹怒北京审查者

台湾公司“赤烛”在Steam游戏平台发布的恐怖游戏《还愿》(Devotion)在两岸引发热议,因为游戏场景中的“彩蛋”,出现“习近平小熊维尼”及疑似影射中国领导人习近平的词语,台湾网友叫好,但许多中国大陆的网友则扬言抵制,游戏公司2月26日清晨突然宣布将游戏下架。

踩红线
台湾游戏公司赤烛19日发行的恐怖解谜游戏《还愿》,是第一人称视角的恐怖解谜游戏,背景是1980年代的台北的小公寓中,一个遵循传统的家庭周边所发生的事件,结合了当年元素及传统宗教信仰。

游戏上市后,被玩家发现场景中出现一张符咒,黄纸上除了有“呢、嘛、叭、唭”字样外,还暗藏“习近平小熊维尼”的红印,引起轩然大波。

中国网友齐声讨伐,游戏的中国大陆代理商Indievent宣布与台湾公司终止合作,中国大陆社群网站也禁止“还愿”字眼等相关内容。

游戏开发商赤烛发表声明称,团队在制作游戏的试玩版时“经常会参照当时的网路用语作为暂时素材,但这次因为版本同步问题而没有全部删除”,并强调实属意外,没有任何攻击或辱骂意图。

目前《还愿》已经在Steam游戏平台中国区下架,除了中国大陆代理商Indievent与赤烛终止合作,负责欧美地区发行和营运的“唯晶科技”也在微博发布声明稿,表示不只要和赤烛停止合作关系,同时将向他们索取经济损失。该游戏的微博帐号也被停用。

26日清晨,赤烛在其官方脸书粉丝专页上表示,因为《还愿》在部分电脑出现无法开启与偶有闪退现象,因此暂时全球下架,重新进行软体品质检测,引发网友讨论。

有人留言表示“你们是台湾的骄傲”、“加油”,但是也有人不满游戏遭政治迫害,质疑“为什么要向中国低头?”

香港游戏产业商人郑立在香港媒体CUP上发表评论指出,中国是一个让创作者人人自危的世界,是由硬性挡住你的防火长城与审查,随机爆发的文字狱,以及接受这两者去劝受害者让步的乡愿者组成的。

郑立指出,真的能分开经济政治的人,本来就能超脱立场地欣赏别人的东西。他举例,成龙的政治主张有时惹人争议,但他早期的电影特别好看,是客观的成就。

另外,《还愿》也受到台湾许多政治人物的声援,台湾副行政院长陈其迈25日晚间直播玩《还愿》游戏,不仅对该款游戏表示赞赏,还强调只有在民主自由国家,创作才能不受限制,该直播影片截至26日晚间已累积超过一百万观看人次。

台湾总统蔡英文也在25日脸书发文回应某女星对她的评论时,文后以“主题标签”(hashtag)写下“台湾总统被评论是日常不用画符”,明显是讽刺《还愿》游戏因提及出现“习近平小熊维尼”而遭中国大陆遭到下架一事。

中国大陆政府过去10年禁止任何出现暴力或反北京内容的游戏,但是因为当局已经冻结发布新的游戏牌照,且近期内没有解冻迹象,因此多款游戏皆未循正常管道进入中国市场。

Thursday, February 21, 2019

मायावती-अखिलेश ने सीटें तय कीं, सपा की 37 और बसपा की 38 सीटों की लिस्ट जारी

लखनऊ. बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए आपस में सीटें बांट ली हैं। बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी। सपा उससे एक सीट कम यानी 37 पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन 75 सीटें के अलावा बाकी पांच सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ी दी गई है। इनमें से तीन सीटें मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर चौधरी अजीत सिंह की पार्टी रालोद के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं, दो सीटें अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली सोनिया गांधी की सीट है।

सपा: कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, गाजियाबाद, हाथरस (एससी), फिरोजाबाद, मैनपुरी, ऐटा, बदायूं, पीलीभीत, खीरी, हरदोई (एससी), उन्नाव, लखनऊ, इटावा (एससी), कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशाम्बी (एससी), इलाहाबाद, फूलपुर, बाराबंकी (एससी), फैजाबाद, बहराइच (एससी), गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (एससी)। 

बसपा: सहारनपुर, बिजनौर, नगीना (एससी), अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (एससी), अलीगढ़, आगरा (एससी), फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख (एससी), मोहनलालगंज (एससी), सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन (एससी), हमीरपुर, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, देवरिया, बांसगांव (एससी), लालगंज (एससी), घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर (एससी), गाजीपुर और भदोही।

भारत एक विशाल कृषि प्रधान देश है और यहां के कृषि उत्पाद सस्ते होने की वजह से वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी होते हैं. शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के सेंटर फॉर एशिया-पैसिफिक स्टडीज में डायरेक्टर झाओ गांगछेंग ने अखबार को बताया कि पिछले साल जुलाई से ही भारत से चीन में परंपरागत केमिकल उत्पादों के अलावा चावल, सोयाबीन, फल और मक्के जैसे कृषि उत्पादों का निर्यात काफी बढ़ रहा है.

पिछले साल दोनों एशियाई देशों ने कई तरह के भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया था. पिछले साल जुलाई में चीन ने भारत से चावल आयात के लिए 14 की जगह 19 रजिस्टर्ड निर्यातकों को मंजूरी थी. इसकी वजह से बासमती ही नहीं, गैर बासमती चावल भी चीन को निर्यात होने लगे.

पिछले साल 1 जुलाई से ही चीन ने भारत से सोयाबीन आयात पर भी आयात कर खत्म कर दिया. पहले इस पर 3 फीसदी का आयात शुल्क लगता था. यही नहीं, भारतीय सोयाबीन मील, केक और अनार के निर्यात के लिए भी चीन और भारत के बीच प्रोटोकॉल पर दस्तखत के लिए बातचीत चल रही है.

गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले साल चीन के 250 अरब डालर के सामान के आयात पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था. इसके जवाब में चीन ने भी 110 अरब डालर के अमेरिकी सामान के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया. अमेरिका चीन का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है. वर्ष 2017 में अमेरिका का चीन के साथ कुल व्यापार 635.4 अरब अमेरिकी डालर का रहा. इसमें अमेरिका से निर्यात 129.9 अरब डालर और चीन से किया गया आयात 505.5 अरब डालर रहा.

Monday, January 28, 2019

Xiaomi Redmi Note 7 से किए तरबूज के दो टुकड़े, जल्द आएगा भारत

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी जब से चीन में Redmi Nots 7 लॉन्च किया है तब से ही ये स्मार्टफोन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में रेडमी के हेड ने इसका ड्यूरेब्लिटी टेस्ट किया जिसमें ये पास हो गया है. अब एक दूसरे वीडियो सामने आ रहा है. इस वीडियो में तरबजू काटने के लिए Redmi Note 7 को यूज किया जा रहा है. इस टेस्ट में इस फोन से आसानी से तरबूज काट लिया जाता है.

इससे पहले इसे स्केटबोर्ड की तरह यूज किया गया, लेकिन दावे के मुताबिक ये नहीं टूटा और वर्किंग कंडीशन में ही रहा है. इसे डस्टबिन में पैक करके सीढ़ियों से गिराया गया फिर भी यह ठीक हालत में रहा. अब एक नया वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें इस डिवाइस से तरबूज काटे गए हैं. बहरहाल इस स्मार्टफोन की और भी खासियत हैं जिनके बारे में हमने आपको पहले भी बताया है.

Redmi Note 7 पिछले नोट डिवाइस से अलग है और इस बार कंपनी ने ग्लास डिजाइन दिया है. ग्रेडिंएट डिजाइन जैसा ऑनर के स्मार्टफोन में मिलता है. भारत ये स्मार्टफोन अब तक लॉन्च नहीं हुआ है. कंपनी ने हालांकि कन्फर्म कर दिया है कि ये भारत आ रहा है, लेकिन लॉन्च कब होगा ये साफ नहीं है. इस स्मार्टफोन के साथ कुछ और भी स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हो सकते हैं.

Redmi Note 7 Pro और Redmi GO इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में रिपोर्ट्स लगातार आ रही हैं. Note 7 Pro की बात करें तो ये Note 7 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है. जबकि Redmi Go शाओमी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें Android Go एडिशन दिया जाएगा. Android Go एडिशन की खासियत ये है कि यह सस्ते हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन को पावर कर सकता है. इसके लिए गूगल ने खास ऐप्स भी बनाए हैं. इनमें गूगल गो, मैप्स गो, असिस्टेंट गो, फाइल्स गो जैसे लाइट ऐप्स हैं. ये ऐप्स जगह और बैंडविथ कम लेते हैं.

शाओमी इंडिया हेड मनु जैन ने ट्वीट किया है और 48 मेगापिक्सल के साथ इस स्मार्टफोन का प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि कंपनी मार्केट को अपसाइड डाउन (उल्टा) कर देगी. आपको बता दें कि Redmi Note 7 में भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और चीन में इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 10,500 रुपये) है. इस वजह से ये स्मार्टफोन ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

चीन में Redmi Note 7 के तीन वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं, भारत में कितने वेरिएंट्स लॉन्च होंगे फिलहाल साफ नहीं है. वॉटर प्रूफ नहीं है ये स्मार्टफोन, क्योंकि IP रेटिंग नहीं मिली है. हालांकि कंपनी ने दावा किया है ऐक्सिडेंटल वॉटर स्पिल से इसे फर्क नहीं पड़ता है. हाल ही में इसका टियरडाउन वीडियो भी सामने आया है.

संभव है कि ठाकरे और उरी के बॉक्स ऑफिस पर होने से मणिकर्णिका को कहीं न कहीं नुकसान पहुंच रहा है. देशभक्ति से भरपूर उरी सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते भी नॉनस्टॉप कमाई कर रही है. मूवी को रिपब्लिक डे का फायदा मिला है. वहीं बाल ठाकरे की बायोपिक को महाराष्ट्र में बढ़िया ओपनिंग मिली है. मुंबई सर्किट में ठाकरे की शानदार कमाई जारी है. मणिकर्णिका और ठाकरे दोनों को ही अच्छे रिव्यू मिले हैं. मणिकर्णिका चाहे दिल्ली, यूपी बेल्ट में अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि ठाकरे की वजह से मूवी को महाराष्ट्र-मुंबई में नुकसान पहुंचा है.

मणिकर्णिका ने कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के वीकेंड कलेक्शन को पछाड़ दिया है. जो 38.15 करोड़ रुपये था.  तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का लाइफटाइम कलेक्शन 150.8 है. देखना होगा का मणिकर्णिका ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

Wednesday, January 9, 2019

चंदेरी की खूबसूरती पर फिदा हुईं सोनाक्षी; किला कोठी पर कराया फोटो शूट

ऐतिहासिक और पयर्टन नगरी चंदेरी की खूबसूरती पर आम लोग नहीं बल्कि स्टार एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मोहित हो उठी। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की शूटिंग करने पहुंची सोनाक्षी ने चंदेरी किला कोठी से दिखने वाली आकर्षक नगरी का न केवल फोटो शूट कराया बल्कि अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी की। मंगलवार को चंदेरी की जैन गली में भी शूटिंग हुई, जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोग छतों पर मौजूद रहे।

वहीं, सोनाक्षी की को-स्टार आलिया भट्ट चंदेरी की सर्दी से परेशान हैं। सोनाक्षी ने उनकी आग के सामने बैठे एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। जिसमें वह ठंड से परेशान दिख रही हैं। 

मंगलवार को जैन मंदिर गली में आकर्षक साज सज्जा के बीच बॉलीवुड की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट ने शूटिंग की। उल्लेखनीय है कि कलंक फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को टीम पहुंची थी जिसमें करीब 400 से अधिक सदस्य थे। हालांकि फिल्म में कुछ मिनट का सीन ही चंदेरी का है, इसलिए यहां पर शूटिंग कम ही हुई है। बाकी की शूटिंग के लिए टीम कलंक ग्वालियर रवाना हो गई है। 

चंदेरी में कंफर्ट जोन होने से डायरेक्टर ने पर्यटन नगरी

जिल एंटरटेनमेंट कंपनी जो मप्र में होने वाली फिल्मों की शूटिंग का प्रबंधन करती है, उसके संचालक सैय्यद जैदअली ने बताया कि चंदेरी में शूटिंग की मुख्य वजह यहां के पुराने अनुभव अच्छे रहे इसलिए हुई। उन्होंने बताया कि प्रोडेक्शन टीम ने पहले ओरछा में शूटिंग करना तय किया था लेकिन चंदेरी में कंफर्ट जोन होने से डायरेक्टर ने पर्यटन नगरी को ही फाइनल किया था।

अगले हफ्ते और हो सकती है दो दिन शूटिंग
श्री अली ने बताया कि चंदेरी में एएसआई द्वारा फोर्ट और कौशिक महल में शूटिंग की परमीशन नहीं देने से बचे सीन का फिल्मांकन ग्वालियर में करना पड़ रहा है। इस वजह से टीम ग्वालियर रवाना हो गई। हालाकि उन्होंने बताया कि शीघ्र ही चंदेरी में एक और फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन फाइनल होने पर नाम बता सकेंगे। चंदेरी में फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ने लगे हैं।

मंगलवार को हुई शूटिंग
फैज ने बताया कि विंटेज कार के साथ शूटिंग मंगलवार सुबह की गई। फिल्म के इस दृश्य में आलिया और सोनाक्षी एक साथ कार में बैठती हैं। लगभग दो घंटे चली फिल्म की शूटिंग के बाद कार मंगलवार शाम को ही भोपाल के लिए रवाना कर दी गई। फैज ने बताया कि यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए इसमें विंटेज कार का इस्तेमाल किया गया है।

भोपाल से चंदेरी गई 70 साल पुरानी ऑस्टिन ए40 डेवॉन
चंदेरी में इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शूट हो रही इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्‌ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि फिल्म के चार दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए भोपाल से 1948 की 70 साल पुरानी विंटेज कार भेजी गई है।

Friday, December 28, 2018

नए साल में बजट स्मार्टफोन Realme A1 आ सकता है बाजार में

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी जल्द ही एक नया बजट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है. ये स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है. खबरें ऐसी है कि इसकी कीमत Realme U1 से कम होगी. आपको बता दें Realme U1 की शुरुआती कीमत 3GB रैम वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये है. इसके पहले कंपनी ने अपना एक और बजट स्मार्टफोन Realme C1 उतारा था. इसकी कीमत भारत में 7,999 रुपये है.

एंड्रॉयड फोकस्ड ब्लॉग droidshout की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को घरेलू बाजार में उतारने की तैयारी में है और इस स्मार्टफोन का नाम Realme A1 हो सकता है. इस स्मार्टफोन को Realme U1 के नीचे जगह दी जाएगी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये स्मार्टफोन ब्लैक और येलो कलर ऑप्शन के साथ आएगा.

फिलहाल इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन चूंकि इसे Realme U1 के नीचे रखे जाने की बात सामने आई है ऐसे में इसकी कीमत 10,000 रुपये के आस पास हो सकती है.

फिलहाल भारत में Realme के पास मौजूदा लाइनअप में Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 है. इस पूरें में Realme C1 सबसे किफायती स्मार्टफोन है और इसका मुकाबला बाजार में  Asus ZenFone Lite L1 और Xiaomi Redmi 6A जैसे स्मार्टफोन्स से है. इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. बाद में इसकी कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई गई.

Realme C1, के बाद Realme 2 का नाम आता है जिसकी शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है. वहीं Realme U1 का नाम Realme 2 के बाद आता है. इसकी कीमत 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज के लिए 11,999 रुपये है. वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है. कंपनी के लाइनअप में सबसे टॉप स्मार्टफोन Realme 2 Pro है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है.

'धूम' बाइक का नया 2019 एडिशन भारत में लॉन्च, जानें क्या बदला

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने आज गुरुवार देश में अपनी Hayabusa बाइक का 2019 एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 13.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. नई एडिशन में किए गए बदलाव की बात करें तो इसमें ज्यादा कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स 2018 मॉडल की तरह ही बरकरार रहेगी.

PUBG ने बैन किए 30,000 अकाउंट्स, ऐसे बैन होने से बचें

PUBG में नया मैप Vikendi आ चुका है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट आ रही है कि कंपनी ने लगभग 30,000 अकाउंट्स बैन कर दिए हैं. चीटिंग करने की वजह से बैन किए गए अकाउंट्स में 16 प्रो प्लेयर हैं.

Wednesday, December 19, 2018

IMDb टॉप-10 इंडियन स्टार्स: दीपिका ने मारी बाजी, शाहरुख को पछाड़ा

फिल्म वेबसाइट IMDb के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केवल एक फिल्म करने के बावजूद शाहरुख खान को पछाड़ दिया है. दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ काम किया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, IMDb ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा के शीर्ष 10 सितारों की सूची जारी की. यह सूची IMDb प्रो स्टार मीटर रैंकिंग का प्रयोग कर जारी की गई, जो कि इस मंच पर 25 करोड़ के मासिक विजिटर्स के वास्तविक पेज व्यूज पर आधारित है.

इसी लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान को दूसरा स्थान मिला है, जिसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कैटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार का नाम है. आईएमडीबी की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख नेहा गुरेजा ने कहा, "इस वर्ष की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह भारतीय सिनेमा के शीर्ष स्टार की सूची में पहले स्थान पर हैं."

उन्होंने कहा, "राधिका आप्टे ने भी इस वर्ष दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. वह आईएमडीबी की वर्ष 2018 की शीर्ष भारतीय फिल्म 'अंधाधुन' (सूची में पहला स्थान) और 'पैडमैन' (सूची में छठा स्थान) में दिखीं. वहीं, अक्षय कुमार ने शीर्ष सितारों की सूची में 10वां स्थान हासिल किया है."

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस साल अपनी शादी के चलते दीपिका सिने स्क्रीन से दूर बनी रहीं. उन्होंने फिल्म 'रामलीला' में अपने को-स्टार रहे एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को शादी कर ली. दोनों की भव्य शादी के बाद भारत में 3 रिसेप्शन भी हुए जिनमें तमाम फिल्मी और खेल सितारे शरीक हुए.

फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने और इस दिशा में विभिन्न उपाय करने व सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

मोदी ने कहा, "भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में लोकप्रिय है. यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है."

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ है और वह सुझावों पर सकरात्मक रूप से विचार करेगी. इससे पहले भी प्रतिनिधिमंडल ने अक्टूबर में मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी.

इस मुलाकात पर फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने सवाल उठाए है. उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रत‍िन‍िधिमंडल में फिल्म जगत से जुड़ी मह‍िलाओं के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल किया है.

Friday, November 23, 2018

निर्दलीय प्रत्याशी को उसके दफ्तर से साथ ले गए शिवराज, समर्थक को आया हार्ट अटैक

मध्य प्रदेश के वारासिवनी विधानसभा सीट में एक निर्दलीय उम्मीदवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जोर जबरदस्ती बीजेपी में शामिल करा दिया. जिस उम्मीदवार को जोर जबरदस्ती बीजेपी में प्रवेश दिलाया गया उनके समर्थकों की दलील है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले उसे अपने साले और कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह का समर्थन करने के लिए दबाव बनाया. जब वो नहीं माने तो उसे खुद शिवराज सिंह चौहान पुलिसकर्मियों के साथ इस उम्मीदवार के कार्यालय में आ धमके और उसका हाथ पकड़कर अपने गाड़ी में बिठा लिया.

वारासिवनी के विधानसभा सीट में  उस समय कोहराम मच गया जब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्दलीय उम्मीदवार गौरव सिंह पारधी के दफ्तर पहुंच गए. उन्होंने सीधे कमरे में जाकर इस उम्मीदार का हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ खींचते हुए बाहर ले आए और अपनी गाड़ी में बिठा दिया. इस दौरान शिवराज सिंह के साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों ने भी उनका साथ दिया. पारधी को उस स्थान पर ले जाया गया जहां बीजेपी की सभा चल रही थी.

सभास्थल में जोर जबरदस्ती लाए गए इस उम्मीदवार को लेकर हंगामा मच गया. बेग ने अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि उन पर चुनावी मैदान से हटने के लिए भारी दबाव था. इस घटना के बाद इस निर्दलीय प्रत्याशी के करीबी समर्थक और प्रत्यक्षदर्शी अनीस बेग नामक शख्स को हार्ट अटैक आ गया. अनीस

उधर सभा स्थल पर ले जाते ही शिवराज सिंह चौहान ने इस उम्मीदवार के बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा कर दी. जितनी देर तक शिवराज सिंह चौहान इस सभास्थल पर रहे, उतनी देर तक वहां हंगामा होता रहा. समय समाप्त होते ही शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओंने इस निर्दलीय उम्मीदवार को अपने कब्जे में ले लिया.

डॉ. नीरज अरोरा और कैलाश दुलानी ने बताया की उनके उम्मीदवार को पहले लालच दिया गया था. जब वो नहीं माने तो उन्हें डराया धमकाया भी गया था. इसके बावजूद भी वो बीजेपी के दबाव में नहीं आए थे. उनके मुताबिक दोपहर में उनके पार्टी कार्यालय में अचानक शिवराज सिंह पुलिसकर्मियोंके साथ पहुंचे और दरवाजा बंद कर उनके उम्मीदवार से दो मिनट तक बातचीत की. फिर उसका हाथ पकड़ कर कमरे से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठा लिया.

उन्होंने बताया कि हम लोग भी उनकी गाड़ी के पीछे भागे. तब तक मुख्यमंत्री जी की गाड़ी बीजेपी की सभास्थल तक पहुंच चुकी थी. उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया और शिवराज सिंह चौहान ने खुद हमारे उम्मीदवार गौरव सिंह पारधी को बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने कीघोषणा कर दी.

एक और प्रत्यक्षदर्शी अनीस बेग ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवार की लोकप्रियता के चलते संजय सिंह जो कि मुख्यमंत्री के साले हैं और बीजेपी के उम्मीदवार दोनों की हालत ख़राब चल रही थी. बेग के मुताबिक दोनों प्रत्याशियों को हार से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंहने यह कदम उठाया.   

उधर आज तक से बात करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सिंह पारधी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. वो कैमरे के सामने आए लेकिन हकीकत कहने से बचते रहे. वारासिवनी विधानसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैजबकि कांग्रेस ने अपने जिस पूर्व विधायक का टिकट काट कर संजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया इस पूर्व विधायक ने पार्टी से बगावत कर दी.

इस पूर्व विधायक प्रदीप जसवाल के चुनावी मैदान में कूद जाने से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के समीकरण बिगड़ गए हैं जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार गौरव सिंह पारधी के भी चुनावी मैदान में होने के चलते बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर वोट विभाजन का खतरा बढ़ गया.लिहाजा शिवराज सिंह चौहान ने निर्दलीय उम्मीद्वार को बीजेपी के पक्ष में बैठा दिया.

企业复工复产插上科技翅膀:万物上云,新业态层出不穷

  中新网客户端北京4月20日电(记者 吴涛)一 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&...